छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : अनुराग सिंह देव के मार्गदर्शन में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही सामुदायिक रसोई….24 घंटे जुटे हैं भाजयुमो के कार्यकर्ता…हर ओर से मिल रही तारीफ…

अंबिकापुर। अनुराग सिंह देव के मार्गदर्शन में सरगुजा सामुदायिक रसोई की टीम पूरे लॉकडाउन में जरूरतमंद को भोजन उपलब्ध कराने का जिम्मा लिया है।

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह व उनकी टीम के सहयोग से सहयोग से इस भोजन वितरण का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संचालित भी हो रहा है जो इस शहर के लिए प्रेरणादायक भी है।

शासन और प्रशासन भी इस टीम की प्रशंसा करते नहीं थक रहा है। इस तारतम्य में सामुदायिक रसोई घर अभियान अंतर्गत आज न्यू किसान व्यपारी संघ के अध्यक्ष काशी, मनोज गुप्ता एवं टीम व वार्ड क्रमांक 15 के सतीश मिश्रा की तरफ से जरूरतमन्दों के उपयोग हेतु प्रशासन को भोजन पैकेट उपलब्ध कराया गया।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए भाजयुमो के जिला अध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह ने कहा सरगुजा भाजयुमो सेवा के लिए तत्पर है वो भी 24 घंटे और 7 दिन।

उन्होंने कहा कि शहर की जनता इस वैश्विक महामारी का डट कर सामना घर मे रह कर कर रही है। वो निश्चित ही काबिले तारीफ है और उन्होंने स्वास्थ विभाग के डॉक्टर्स, नर्स, शहर के सफाई कर्मचारी, स्वच्छता बहनों का विशेष आभार व्यक्त किया, जो इतनीं विपरीत परिस्थिति में हमारे सेवा में लगे है।

उन्होंने शहर की जनता से आग्रह किया अगर वो भोजन उपलब्ध कराना चाहते है तो उनसे संपर्क कर सकते हैं।
इस दौरान अतिथि के रूप में अलग लग दिनों में, लेखराज अग्रवाल, अम्बिकेश केशरी, प्रशांत त्रिपाठी, अभिमन्यु गुप्ता, मंजुषा भगत, वीद्यानन्द मिश्रा, हरमिंदर सिंह (टिन्नी), विकास वर्मा, बबलू सिंह,अवधेश सोनकर,जनमजेय मिश्र,शैलू सिंघजेतेन्द्र सोनी,तजिंदर सिंह बग्गा,रवि सिंह, अभय साहू,अभिषेक प्रताप सिंहदेव,मनोज कंसारी,आशुतोष सिंह, शिवशंकर सिंह,निरंजन रॉय,वेद प्रकाश शर्मा,विपिन पाण्डे, रामप्रवेश पाण्डे,गोलू यादव,संजू वर्मा,धनंजय द्विवेदी,अभिमन्यु श्रीवास्तव,जतिन परमार,लकी,प्रिया सिंह,निशांत गुप्ता आदि सैकड़ो कायकर्ता अभियान में लगे हंै।

Back to top button
close