Breaking Newsछत्तीसगढ़बस्तर

छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 माओवादियों के मारे जाने का दावा…

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का उत्पाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने दावा किया है 3 नक्सली मारे गए है।

 

जानकारी के अनुसार रविवार कि देर रात महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरगढ़ तहसील के केढ़मारा के जंगलों में C-60 फोर्स के जवान गए थे। वहीं बीजापुर जिले के भोपालपट्‌टनम इलाके से लगा हुआ है। देर रात जवान वहां पहुंचे तो माओवादियों ने फयरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी हमला किया है। एनकाउंटर में बड़े कैडर के माओवादी के ढेर होने की बात सामने आई है। फायरिंग के बाद नक्सली भाग निकले। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इलाके में अब भी सर्चिंग जारी है। जवानों के लौटने पर अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

Back to top button
close