बढ़ती महंगाई के बीच बेरोजगारी दर के आंकड़े भी चिंता पैदा करने वाले हैं। राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रीय औसत की तुलना में छत्तीसगढ़ काफी बेहतर स्थिति में हैं। जहां जून 2022 में देश में बेरोजगारी दर 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई तो वहीं प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा मात्र 1.2 प्रतिशत ही रहा।
इस तरह राष्ट्रीय औसत से छत्तीसगढ़ छह गुना से भी ज्यादा बेहतर है। हरियाणा जैसे शीर्ष राज्य में 30.6 प्रतिशत बेरोजगारी की दर बताती है कि वहां कि तुलना में प्रति व्यक्ति आय भले ही कम हो परंतु छत्तीसगढ़ में लोगों को काम के अवसर ज्यादा हैं। पड़ोसी सात राज्यों की तुलना में देखें तो मध्य प्रदेश ही 0.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ हमसे बेहतर है।
देश में बेरोजगारी दर (आंकड़े प्रतिशत में)
वर्ष मई जून
2016 9.7 8.9
2017 4.0 4.1
2018 5.1 5.8
2019 7.0 7.9
2020 21.7 10.2
2021 11.8 9.2
2022 7.1 7.8
राज्य में बेरोजगारी दर (आंकड़े प्रतिशत में)
वर्ष मई जून
2016 5.4 4.6
2017 4.5 2.0
2018 4.3 2.4
2019 9.8 8.1
2020 10.5 14.2
2021 8.0 2.6
2022 0.7 1.2
जून 2022 में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर वाले राज्य
हरियाणा – 30.6 प्रतिशत
राजस्थान – 29.8 प्रतिशत
पड़ोसी राज्यों की बेरोजगारी दर पर एक नजर
मध्य प्रदेश – 0.5
तेलंगाना- 10.0
आंध्र प्रदेश – 4.4
ओडिशा – 1.2
महाराष्ट्र- 4.8
झारखंड – 12.2
उत्तर प्रदेश- 2.8
Add Comment