रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के जनसपंर्क अभियान में क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री राजेश मूणत आज शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड कोटा के लगभग हर गली सड़कों में घूम-घूम कर लोगों से संपर्क स्थापित किया, उनकी समस्याएं सुनी उनका दर्द बांटा और उनसे विकास कार्य से संबंधित चर्चा की। गरीब मध्यम वर्गीय लोगों के बीच पहुंचकर श्री मूणत ने उनका सुख-दुख जाना और किसी भी परिस्थिति में हर संभव उनके साथ खड़ा होने की बात कही।
श्री मूणत ने कहा कि क्षेत्र का विकास जितना जरूरी है उतनी ही जरूरी एक परिवार के आमदनी की चिंता भी उतनी ही आवश्यक है।
विकास कार्यों के मामले में पैसे की कोई कमी नहीं है। दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य रहा है। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार और राज्य में रमन सिंह के नेतृत्व में इस देश प्रदेश को विश्व के मानचित्र पर स्थान दिलाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ जैसा राज्य देश के अगृणी राज्यों मे मजबूती के साथ खड़ा है। भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व काम पर विश्वास करता है।
विकास कार्यों से वोंट बैंक की राजनीति पर कभी समझौता नहीं किया। आगे भी हम विकास कार्यों को आगे जारी रखेंगे आलोचनाओं से परे उठकर मैंनें विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ एक मापदण्ड तय करके लक्ष्य बनाया और उसे पूरा किया। मुझे इस बात की संतुष्टि है कि मैंने विकास के जो कार्य किये है आने वाली पीढ़ी भी इसका लाभ ले सकेगी।
यात्रा में उनके साथ रायपुर नगर निगम के सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, चन्नी वर्मा, अशोक पाण्डेय, गोवर्धन खण्डेलवाल, मीनल चौबे, पंचू भारती, आशीष अग्रवाल, ओंकार बैस, सुनील चन्द्राकर, हेमेन्द्र साहू, बजरंग खण्डेलवाल, नवीन शर्मा, हर्षवर्धन शुक्ला, शैलेन्द्री परगनिहा, दुर्गा ठाकुर, पवन केशरवानी, गज्जू साहू, रजयंत धु्रव, विशाल पाण्डेय, भूपेन्द्र ठाकुर, विशेष शाह, नवीन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक साथ रहे।
यहाँ भी देखे – जनसंपर्क यात्रा के दौरान मूणत ने ली निगम अधिकारियों की क्लास
Add Comment