छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

मिशन 2023 के लिए कांग्रेस का नारा ‘इस बार 75 पार’, पूर्व सीएम रमन बोले- कांग्रेस का होगा सफाया

रायपुर: Is Bar 75 Par छत्तीसगढ़ में अगले साल विधान सभा चुनाव हैं, जिसको लेकर कांग्रेस ने चुनाव में 75 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।

कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस को ऐतिहासिक 68 सीटें मिली। फिर 3 उपचुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या 71 हो गई है। अब 2023 में कांग्रेस का नारा है “इस बार 75 पार”।



कांग्रेस के इस मिशन पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का कहना है राज्य में विकास रुक गया है, जिसको लेकर जनता के मन में पीड़ा है। 2023 चुनाव में कांग्रेस का सफाया होगा।

Back to top button
close