मुजफ्फरनगर। बारात की तैयारियां पूरी हो चुकी थी, बाराती भी तैयार हो गए थे, लेकिन ऐनवक्त पर दूल्हा गायब हो गया। सभी लोग दूल्हे को ढूंढने लगे तभी दूल्हे की लाश पेड़ पर लटकती मिली। यह नजारा देखकर सभी लोग चौंक गए कि यह क्या हो गया? और शादी खुशियां मातम में बदल गई। घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर के बाबरी थाना के हीरा नावदा गांव की है। पुलिस ने बताया कि मृतक दूल्हा मोहम्मद एक दिन पहले से लापता था। रविवार को आस मोहम्मद की शादी होने वाली थी। घर में खुशियों का माहौल था। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार सज-संवरकर बारात निकालने की तैयारी कर रहे थे।
लेकिन इस बीच लोगों को पता चला कि दूल्हा ही गायब है। परिजनों ने दूल्हे की तलाश शुरू की। उन्हें दूल्हा तो मिला लेकिन मृत अवस्था में। परिवार वालों को आस मोहम्मद की लाश एक पेड़ से लटकी मिली तो जैसे चारों तरफ मातम पसर गया। एसपी देव रंजन ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। हालांकि अब तक मौत की वजह पता नहीं चल पाई है। हालांकि मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि यह हत्या का मामला है और उसके भाई आस मोहम्मद का कत्ल किया गया है।
यहाँ भी देखे – बाराती वाहन पलटने से एक की मौत, 15 घायल, 6 गंभीर
Add Comment