जिले में 7 बड़े प्रोजेक्ट समेत 70 स्थानों पर काम चल रहा है। कहीं सड़क बन रहा है तो कहीं पर सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। कहीं पर पुल और पुलिया आदि बनाए जा रहे हैं। यह सभी काम अधूरे पड़े हैं। कुछ स्थानों पर नालियां बनाई जा रही हैं। इनमें भी कई स्थानों पर नाली चोक है।
कई स्थानों पर नालियां का डेड इंड दूसरी छोर से जुड़ा ही नहीं है। वहीं 15 या 16 जून से बारिश का सिलसिला शुरू होने को है। ऐसे में अंडर कंस्ट्रक्शन के काम से शहर के भीतर और बाहर बाढ़ आने के पूरे-पूरे आसार हैं।
11 और 12 जून की दरम्यानी रात ट्विनसिटी में 58.2 मिमी बारिश हुई। इसका गंदा पानी अभी तक निर्माणाधीन नालियों में भरा हुआ है। यहां नाली बनाने और साफ करने के लिए खोदे गए गड्ढों के पास हादसों से बचने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है। कमोबेस यही स्थिति पुलगांव, मरोदा, धमधा नाका समेत अन्य स्थानों की भी है।
यहां नालियों के लिए गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन वहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। यहां बारिश का गंदा पानी भरा हुआ है। कई लोग इन गड्ढों में गिरते-गिरते बचे भी हैं। बावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया है।
70 स्थानों पर जिले में चल रहा है इस समय काम
04 स्थानों पर हाईवे में चल रहा फ्लाईओवर का काम
58.2 मिमी 11 जून को हुई बारिश के बाद पानी अब भी नालियों में पानी जाम
डबरापारा और पावर हाउस में गड्ढा करके छोड़ दिया गया
पॉवर हाउस बस स्टैंड के पास फोरलेन लेन के दोनों तरफ नाली निर्माण के लिए ख़ुदाई कर के छोड़ दिया गया है। इससे जाम की स्थिति बन रही।
4 जून को नाली बनाने का काम शुरू किया गया।
30 जून तक काम खत्म करने का लक्ष्य, पर संभव नहीं।
वर्तमान स्थिति
निर्माणाधीन नालियों में भरा है गंदा पानी। गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। सैंटरिंग लगाकर छोड़ दिया गया है। सावधान के लिए न तो संकेतक लगे हैं। न सुरक्षा के इंतजाम हैं।
परेशानी भी जानिए
आने जाने वालों को परेशानी हो रही है। हादसों की आशंका हमेशा बनी रहती है। बारिश से कम से कम दो से ढाई फीट पानी भरने के आसार। ध्यान नहीं दिया गया है।
नेहरू नगर से वाई शेप ब्रिज तक नाली बनाई पर इसे अब तक जोड़ा नहीं गया
नवंबर 2021 में सड़क चौड़ीकरण और नाली का काम शुरू हुआ
मई 2022 में काम होना था पूरा। प्रोजेक्ट डिले चल रहा।
वर्तमान स्थिति
66 एमएलडी फिल्टर प्लांट से वाई शेप ब्रिज तक पांच पैच में नाली बनाई गई है, लेकिन इसे आपस में नहीं जोड़ा गया है। दोनों छोर डेड इंड प्वाइंट्स बन गए हैं।
परेशानी भी जानिए
यहां से गुजरने वालों को धूल से परेशानी हो रही है। नालियों के नहीं जोड़े जाने से बारिश का गंदा पानी जमा होने आसार हैं।
मरोदा, उतई में गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया, बारिश में इससे खतरा ज्यादा
दिसंबर 2021 से सड़क चौड़ीकरण और नाली बनाने का काम शुरू।
दिसंबर 2022 तक प्रोजेक्ट को पूरा होना है।
वर्तमान स्थिति
मरोदा ब्रिज के ठीक सामने गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। नेवई थाना के सामने अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। निर्माणाधीन नाली में जाम की स्थिति बनी हुई है।
परेशानी भी जानिए
यहां से गुजरने वालों को धूल और कीचड़ से सराबोर होना पड़ रहा है। ब्रिज से उतरने वाले सीधे गड्ढे में घुस रहे हैं।
मालवीय नगर चौक में साइड की बाउंड्री नहीं बनाई, मार्ग पर आवाजाही शुरू कर दी गई है
नवंबर 2021 में काम शुरू किया गया। इसके बाद से काम जारी है।
मई 2022 में काम होना था पूरा। अब तक काम अधूरा है।
वर्तमान स्थिति
मालवीय नगर चौक में पुलिया बनाया जा रहा है। यहां पर दोनों किनारों में बाउंड्री नही बनाई गई है। गंदा पानी मालवीय नगर और रोड दोनों में फैल रहा। हादसों का खतरा बना हुआ है।
परेशानी भी जानिए
दिक्कतें आ रहीं :- यहां से गुजरने वालों हमेशा गंदे पानी के ऊपर से गुजरना पड़ रहा है। मालवीय नगर के रिहायशी इलाकों में पानी भरेगा।
इन जगहों पर भी अधूरे कामों से परेशानी
पुलगांव चौक से अंडा तक बन रहे मार्ग में भी नालियां कई हिस्सों में बंटी हुई
अंजोरा में वेटरनरी कॉलेज के सामने सड़क का काम अधूरा पड़ा हुआ है
रायपुर नाका में सिंधिया नगर जाने वाले मार्ग का काम बरसों से चल रहा
भिलाई-3 में सिरसा गेट से उमदा तक गौरवपथ निर्माणाधीन, धुल मिट्टी उड़ रही
धमधा नाका और रायपुर नाका में अंडरब्रिज के पास का नालियां हैं जाम।
Add Comment