छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

भाजपा का बुद्धिजीवी सम्मेलन…बृजमोहन अग्रवाल बोले…मोदी ने वह करके दिखाया है जो 60 साल राज करने वाले नहीं कर पाए…हां मैं भी चौकीदार हूं अभियान को जनजन तक पहुंचाएं…

रायपुर। रविवार को राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में भाजपा का रायपुर कलस्टर (रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, भिलाई, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, कवर्धा) बुद्धिजीवी सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

बुद्धिजीवी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अथिति पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म मानववाद का जिक्र करते हुए कहा कि इस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बता दिया कि जो काम इस देश में 60 साल राज करने वाले नहीं कर पाए वह कार्य 5 वर्षों में सफलतापूर्वक कैसे होता है। बीते 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ में हमने ऐतिहासिक विकास कार्य करके दिखाया है।

हम सभी को गली-गली नगर नगर जन-जन तक जाना है और समझाना है कि भारत को यदि विश्व गुरू बनाना है, नया भारत बनाना है, विकसित भारत बनाना है तो यह काम और कोई नहीं कर सकता। केवल नरेन्द्र मोदी ही कर सकते हैं।



बुद्धिजीवी सम्मेलन के मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में लोकतंत्र के महापर्व में सभी की शत-प्रतिशत भागीदारी हो और इस देश के निर्माण के लिए, देश की दिशा और दशा को तय करने के लिए लोकतंत्र के महापर्व में सम्मिलित होने के साथ साथ अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील सभागार में उपस्थित बुद्धिजीवी वर्गों से की।

उन्होंने उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए कहा कि यह भीड़ नहीं भीड़ को दिशा देने वालों का सम्मेलन है। 60 वर्षों तक इस देश में राज करने वालों की राजकरने की महत्वकांक्षाओं ने, जाति के आधार पर जातिवाद फैलाकर समाज को बांटने वालों ने अपनी राजनीति के लिए देश को बांटने का प्रयास किया।

अंग्रेजों की नीति फूटडालो और राज करो के सिद्धांत पर चलकर कुछ लोगों ने 60 वर्षों तक राज किया। इस देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला था और जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने तब वे चाहते तो श्वेत पेपर लाकर राजनीति करते परंतु उन्होंने राष्ट्रनीति पर कार्य करते हुए कुछ नहीं कहा, इस देश के बैंक खाली थे, अर्थनीति चौपट थी, मोदी ने अर्थनीति को मजबूती दी, नीति आयोग का निर्माण किया। राज्यों को मजबूती प्रदान की और नीति निर्माण के लिए मजबूत किया।



मुख्य वक्ता प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस प्रदेश में भी अब परिवर्तन का असर दिखने लगा है और लोगों को गलत परिवर्तन का एहसास होने लगा है। उन्होंने कहा कि हमने स्कील डेव्हलपमेंट, स्कील इंडिया, स्टाटअप इंडिया और मुद्रा लोन, के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया।

छत्तीसगढ़ में कर्ज से दबी सरकार जो शायद ढाई-ढाई साल के फार्मूले में चल रही है क्या कर रही है? गोबर थोपने को रोजगार बता रही है। प्रदेश में ट्रांफर उद्योग चल रहा है। मल्टी विन्डो ट्रान्सफर उद्योग ऐसा चल पड़ा है कि हर रोज बड़े पैनमाने पर ट्रांसफर हो रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुभाष राव ने कहा कि ऐसी तमाम ताकतें जो देश विरोधी है इस देश का अहित चाहती है उनके खिलाफ लड़ाई में हम सभी को मोदी जी का साथ देना होगा। देश के विकास के लिए नये भारत के निर्माण के लिए हां मैं भी चौकीदार हूं अभियान को जनजन तक पहुंचाना होगा।
WP-GROUP

कार्यक्रम के संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने बुद्धिजीवी सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश ढालते हुए कल के भारत और आज के भारत में तुलनात्मक अंतर बताते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में किस प्रकार भारत विकास के नये कृतिमान स्थापित करते हुए विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है।

कार्यक्रम के सह संयोजक संजय श्रीवास्तव ने नये भारत के संकल्प के साथ कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए नरेन्द्र मोदी के मैं भी चौकीदार हूं अभियान से जुडऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर का नारा वे ही लोग लगाते हैं जिनकी 60 साल पुरानी लूट की दुकान चौकीदार ने बंद करवा दी है।

मंच संचालन कार्यक्रम के सह संयोजक अवधेश कुमार जैन ने किया। बुद्धिजीवी सम्मेलन में प्रमुख रूप से अशोक बजाज, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, दुर्ग महापौर चंद्रिका चंद्राकर, अशोक पाण्डेय, छगन लाल मुंदड़ा, सांवला राम डहरे, भरत अजवानी, अशोक राजपूत, ऐतराम साहू, ठाकुर शशि पवार, बी. सुग्रीव, डॉ. राहुल गुलाटी, संतोष सोनी, अवधेश चंदेल, परेटन वर्मा, शैलेन्द्री परगनिहा, राजेश पाण्डेय, किशोर महानंद, अमरजीत छाबड़ा, श्याम चावला, अवतार बागल, गोपी साहू, संतोष शर्मा, इल्लाराम प्रसाद, शशांक रजक, पंकज जगत, रोशन देवांगन सहित हजारों कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन में शामिल हुए।

यह भी देखें : 

लोकसभा चुनाव: पहले चरण के लिए अधिसूचना आज से…25 मार्च तक दाखिल कर सकते हैं नामांकन…

Back to top button