छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव डिजिआना मीडिया ग्रुप सम्मान समारोह में हुए शामिल…कहा जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहिए

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव शुक्रवार को महंत घासीदास संग्रहालय प्रेक्षागृह में डिजिआना मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। समारोह में रायपुर के अवाम-ए-हिंद सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक सज्जाद खान एवं उनके साथियों को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि जो लोग नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा में लगे हुए हैं, उनसे हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। हर सक्षम व्यक्ति को अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की मदद जरूर करना चाहिए।





WP-GROUP

सेवाभावी लोग समाज को नया रास्ता दिखाते हैं और आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हैं। समारोह में डिजिआना मीडिया ग्रुप के नवीन पुरोहित, रिजवान, नितिन चौबे, मोहित साहू, उदय भट्ट और नारायणा हृदयालया एमएमआई रायपुर के डॉ. विनीत कुमार सैनी सहित अनेक समाज सेवी मौजूद थे।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ में बढ़ रही है नक्सल हिंसा…वर्ष 2018 तक केवल 10 जिलें थे नक्सल प्रभावित…लेकिन अब संख्या में इजाफा-रामविचार नेताम

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471