छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगवायरलस्लाइडर

सप्ताह भर से तापमान में 45 से 46 डिग्री इजाफा होने पर भट्टी के माफिक तप रहा छत्तीसगढ़… भीषण गर्मी से राहत नहीं, एक दो स्थान पर हल्की वर्षा होने की संभावना…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। सप्ताह भर से तापमान में 45 से 46 डिग्री इजाफा होने पर भट्टी के माफिक प्रदेश तप रहा है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में परिवर्तन के संकेत नहीं है। स्थानीय प्रभाव से प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण छग तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में कल दिनांक 6 जून को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति रहने की सम्भावना है।

प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के गरज चमक के साथ के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छग रहने की सम्भावना है।

Back to top button
close