छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का सांकेतिक चक्का जाम… केन्द्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन…

कांकेर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 घड़ी चैक के पास 05 मिनट का सांकेतिक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।

जिसमें केन्द्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण से देश में पेट्रोलियम उत्पाद, खाद् तेल तथा अन्य खाद् पदार्थों के मूल्यों में लगातार हो रही बेहताशा वृद्धि के कारण से जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है लेकिन केन्द्र सरकार इस संबंध में कोई सार्थक उपाय अब तक नहीं कर पायी है जिसके गलत नीतियों के कारण आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

इस संबंध में 05 मिनट सांकेतिक चक्का जाम के दौरान जमकर केन्द्र के मोदी सरकार के विरोध में नारे लगाये गये और अपना विरोध जताया। संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी ने केन्द्र मोदी सरकार के गलत नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा बढ़ते महंगाई को रोकने के लिए उनके द्वारा क्या उपाय किये जा रहे है 100 दिन में महंगाई रोकने का संकल्प अपने घोषणा पत्र में करने वाली केन्द्र की भाजपा सरकार अभी तक 07 वर्षों में महंगाई क्यों कम नहीं कर पायी, कच्चे तेल के दामों में वृद्धि नहीं होने के बाद भी पेट्रोल, डीजल के दाम उतने अधिक क्यों हो गये है।

आवश्यक वस्तुओं की स्टाक की सीमा खत्म कर जमाखोरी को क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र उनके इस सवालों पर भले ही अनुसुनी कर ले किन्तु कांग्रेस का हर सिपाही केन्द्र सरकार के गलत नीतियों को लेकर सतत संघर्षरत होते हुए आम जनता के हितों की रक्षा के लिए सडक़ की लड़ाई लडऩे से नही चुकेगा ।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश ठाकुर, दिलीप खटवानी, नगर पालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, आशीष दत्ता राय, मनोज जैन, हेमनारायण गजबल्ला, पुरषोत्तम पाटिल, तरेन्द्र भण्डारी, सुनील गोस्वामी, रोमनाथ जैन, राजेश भास्कर, महेन्द्र यादव, भीखम शोरी, शिवभान सिंह ठाकुर, कमला गुप्ता, रोशन आरा, आरती यादव, सुमति नेताम, एजाज अली, तबरेज खान, चमन साहू, तारण सिन्हा, शिवांकित श्रीवास्तव, लोमेन्द्र यादव, शब्बीर मेमन, अमित साहू, अमन गायकवाड़, सत्यार्थ करायत, लक्ष्मी सहारे, हेमंत बघेल, अजय भाषवानी, झमित कडिय़ाम, शंकर पोटाई, आदर्श गुप्ता, राहुल, मनोज यादव, तुकेश्वर साहू, सोमेश सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

Back to top button
close