छत्तीसगढ़स्लाइडर

राजनांदगांव: जिले में नगर पालिक निगम एवं सभी विकासखंड में लोकवाणी का श्रवण किया गया…

राजनांदगांव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रेडियो वार्ता लोकवाणी की 18वीं कड़ी को आज जिले के सभी विकासखंडों में जनसामान्य ने सुना। नगर पालिक निगम के टाऊन हाल में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तथा छुरिया विकासखंड के ग्राम साल्हेटोला, लाटमेटा, विकासखंड डोंगरगढ़, डोंगरगांव, अम्बागढ़ चौकी, मानपुर सहित विभिन्न स्थानों पर लोकवाणी सुना गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के विस्तार के संबंध में प्रदेशवासियों से बातचीत की।

Back to top button
close