छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगस्लाइडर

VIDEO रायपुर: बंदी की अस्पताल में मौत…लॉकडाउन के चलते परिजन नहीं पहुंच पाए…सिपाही ने किया अंतिम संस्कार…सिपाही ने कहा… इंसानियत हमेशा बनी रहनी चाहिए…

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती एक बंदी की आज मौत हो गई।

लॉकडाउन के चलते परिजनों के यहां नहीं पहुंचता देख एक सिपाही ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए मृतक का पूरी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर लोगों को मानवता की एक नई परिभाषा सिखाई है।



सूत्रों ने बताया कि अंबिकापुर जेल में निरुद्ध बंदी सहेत्तर सिंह की तबियत बिगडऩे पर उसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रबंधन ने मरीज की मृत्यु की सूचना गंज थाना पुलिस को दी। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि मृतक के परिजन अंबिकापुर इलाके के रहने वाले हैं।



लॉकडाउन के चलते वे किसी भी तरह से तय समय पर राजधानी रायपुर नहीं आ सकते। इसके बाद गंज थाने के सिपाही मनमोहन तांदुलाने को इससे बड़ी ठेंस पहुंची।

उसने तत्काल परिजनों से चर्चा की और मृतक का अंतिम संस्कार करने की मंशा जाहिर की। इस पर परिजन भी तैयार हो गए।

इसके बाद सिपाही ने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मृतक का अंतिम संस्कार किया। सिपाही के इस कार्य की जानकारी जब उच्च पदस्थ अधिकारियों को हुई तो वे भी सिपाही की प्रशंसा करते नहीं थके।

Back to top button