लंबी: गांव बादल के एक दुकानदार युवक ने क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी की गरीबी का फायदा उठाकर उसके साथ पहले खुद दुष्कर्म किया और उसके कुछ दिनों के बाद उसे अपने दोस्त के हवाले भी कर दिया।
उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना लंबी पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी मां की मृत्यु होई हुई है। जबकि उसके पिता का एक्सीडेंट की वजह ब्रेन डैमेज है उसने गांव बादल निवासी रमन गोयल की दुकान से किश्तों पर मोबाइल फोन खरीदा था। लेकिन वह किश्तें नहीं भर पाई। जिसका फायदा उठाते रमन गोयल बीती 12 अप्रैल को उसे अपने घर पर ले गया।
जहां पर उसने उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। यह भी धमकी दी कि अगर किसी को बताया कि अंजाम बुरा होगा। इसके बाद बीती 23 अप्रैल को उसने उसे गांव नरूआना बुला लिया। जहां पर वह अपने दोस्त लखवीर सिंह के साथ कार में मौजूद था। कार में वे उसे बठिंडा ले गए। जहां रमन गोयल उतर गया, लेकिन लखवीर उसे सिरसा ले गया। जहां पर उसने एक होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया।
अगले दिन सुबह उसने घर लौटकर अपनी बहन को पूरी घटना बताई। जिसके बाद उसने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने उसके बयान और मेडिकल जांच के बाद रमन गोयल तथा लखवीर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं और पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
Add Comment