दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र स्थित राइस मिल में सोमवार दोपहर आग लग गई। बोरा गोदाम में आग लगने से उसने बुझाने में काई घंटे लगे। आग से 11 लाख रुपए अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें दोपहर 1.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना दाता ने बताया कि थाना पुलगांव के अंतर्गत चंदखुरी गांव में श्रद्धा राइस मिल है। उसमें भीषण आग लगी है। यह राइस मिल विवेक जैन की है। फायर कंट्रोल रूम दुर्ग में सूचना मिलने के बाद पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने राइस मिल में लगी आग को बुझाने का कार्य शुरू किया।
थोड़ी देर में पता चला कि आग मिल के अंदर बने बार दाना के गोडाउन में लगी है। आग काफी तेज भड़क रही थी। इसके बाद दमकल की दो और गाड़ियां बुलवाई गईं। उन्होंने आग और फोम की मदद से आग को बुझाने प्रयास किया। लगभग तीन से चार घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
Add Comment