देश -विदेशस्लाइडर

नहर में नहाने गई 4 छात्राओं की डूबने से हुई मौत… मचा कोहराम…

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नहर में नहाने गई चार छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं और अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र के कोठी में एक आश्रम है जिसमें रहकर बालिका अध्ययन का कार्य करती है।

इन्हीं में से 11 छात्राएं बुधवार की सुबह ओंकारेश्वर बांध की नहर में नहाने गई थी। इसी दौरान दो छात्राएं गहरे पानी में चली गई, उन्हें बचाने के लिए दो छात्राएं आगे आई और वह भी पानी में डूब गई. चारों की मौत हेा गई है। पुलिस के मुताबिक चारों छात्राओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे का शिकार बनी छात्राओं की आयु 11 से 12 वर्ष के बीच है। ये बड़वानी और खरगोन की रहने वाली हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 7 बजे 11 बच्चियां आश्रम के पीछे नर्मदा नहर में नहाने के लिए निकलीं। 5 लौटकर आश्रम चली गईं। 6 में से एक का पैर फिसला तो वह नहर में गिर पड़ी, जिसे बचाने बाकी की पांचों सहेलियों ने छलांग लगा दी।

इन 5 बच्चियों में से 2 तो किनारे पर सुरक्षित लौट आईं, लेकिन 3 बच्चियां और जिस बच्ची का पैर फिसला वो नहीं लौटीं। इन चारों के शव निकाले गए। वहीं इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।  बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471