Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

उत्तराखंड : भूस्खलन की वजह से मलबे में दबे 8 लोग, 4 के शव निकाले गए

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में भूस्खलन की वजह से 8 लोग दब गए हैं। अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। घटनास्थल पर रेक्स्यू ऑपरेशन और बचाव कार्य जारी है। घटना टिहरी गढ़वाल के बूढ़ा केदार के कोट गांव की है। यहां बुधवार सुबह पहाड़ों पर भूस्खलन की वजह से बने मलबे में करीब 8 लोग दब गए हैं।



मौके पर प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। अब तक 4 के शव निकाले जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादल फटने की वजह से इलाके में भारी बारिश और भूस्खलन हुआ। इस वजह से एक मकान इसके नीचे दब गया था।

यह भी देखें : TDP संस्थापक के बेटे हरिकृष्णा की सडक़ हादसे में मौत 

Back to top button
close