Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलसियासतस्लाइडर

BIG BREAKING: खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम… 20,067 मतों के अंतर से की जीत दर्ज…

राजनांदगांव: खैरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने जीत दर्ज़ की है। यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को रिकार्ड 20,067 मतों के अंतर से ये चुनाव जीता है। कांग्रेस की जीत में सबसे अहम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा को माना जा रहा है।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने खैरागढ़ की जनता का धन्यवाद दिया है। साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का यह नतीजा है जो इतनी अच्छी बढ़त मिली है। सीएम, मंत्री, विधायकों का लगातार दौरा हुआ। इसलिए जनता का विश्वास बन पाया।

कार्यकर्ताओं ने भी लगातार की मेहनत की है। उपचुनाव को सेमी फाइनल की तौर पर देखने को लेकर कहा कि हम हर एक दिन को सेमीफाइनल मान रहे हैं। इसलिए लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं।

Back to top button
close