छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर राज्य सरकार ने जर्जर सड़कों की दशा सुधारने दिया फंड…इन मार्गों के लिए इतना राशि मंजूर…

भिलाई। राज्य शासन बारिश खत्म होते ही अब सड़कों के मेंटेनेंस कराने जा रही है। इसके लिए सरकार ने राशि की मंजूरी दे दी है। इसमें भिलाई निगम को राज्य सरकार ने 60 लाख रुपए दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अनुदान विभाग के ईई श्याम पटेल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक नगर निगम भिलाई को विभिन्न जर्जर मार्गों के मरम्मत के लिए 60 लाख रुपए दिए हैं।



इसी प्रकार भिलाई-3 चरोदा निगम के लिए 20 लाख रुपए सरकार ने दिए हैं। दुर्ग निगम क्षेत्र की सड़कों के मेंटेनेंस के लिए भी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 20 लाख रुपए दिए हैं। राजनांदगांव निगम को 20 लाख रुपए दिए हैं।


WP-GROUP

बता दें कि भिलाई निगम क्षेत्र की सड़कों के मेंटेनेंस के लिए भिलाई नगर विधायक और मेयर देवेंद्र यादव ने अनुसंशा की थी। उनकी अनुसंशा पर राज्य सरकार ने सड़कों के मेंटेनेंस के लिए राशि मंजूर कर आदेश जारी किया है।

[pdf-embedder url=”https://thekhabrilal.com/wp-content/uploads/2019/10/Road-Repairing-sanction-nigam.pdf” title=”Road Repairing sanction nigam”]

यह भी देखें : 

(बड़ी खबर) : फल खाने का शौक तो होगा आपको…तो जरूर पढ़ लें ये खबर…क्योंकि छत्तीसगढ़ में अब ऐसे फलों की बिक्री पर लग गया है रोक…

Back to top button
close