भाजपा विधायक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य अतिथि व जिलाध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरनी की उपस्थिति में सोमवार को भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक एकात्म परिसर में आयोजित हुई।
विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाला वर्ष चुनावी वर्ष है, कार्यकर्ताओं को समझना होगा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है। अब कार्यकर्ताओं को दिन-रात संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि असली चुनावी रणनीति संगठन के अंतिम घटक शक्ति केंद्र व बूथ पर रहती हैं। ग्रामीण क्षेत्रोंत की तर्ज पर अब हमें उन के गठन के लिए परिणाम मूलक कार्य करने होंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरनी ने बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व के कार्यों की मंडलवार समीक्षा की। उन्होंने कहा सतत प्रवाह का नाम ही संगठन है पर उस प्रवाह की समीक्षा जरूरी है।
जिला कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष अमरजीत चावला ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव का समर्थन जिला मंत्री संजय तिवारी ने किया। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी, यूजर चार्ज बढ़ाने, शहर में बढ़ते नशे के कारोबार व अपराध व कोविड-19 में हुए किराया घोटाले से होने वाले जनता की तकलीफों को लेकर प्रस्ताव पेश किया।
वह जनता के हक के लिए संघर्ष करने का संकल्प पारित किया। बैठक को भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। मंच संचालन महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर व आभार प्रदर्शन सहकार्यालय मंत्री जितेंद्र जैन ने किया।
Add Comment