जगदलपुर: बस्तर स्पोट्र्स अकादमी के अंतर्गत दलपत सागर जगदलपुर में प्रशिक्षणरत कयाकिंग केनोइंग के 03 खिलाडी भोपाल में आयोजित 32वें नेशनल चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक राजेन्द्र डेकाटे ने बताया कि कु. मनबती बघेल सहदेव बघेल ओर कमलेश देहारी छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से भोपाल में दिनांक 10 से 13 मार्च 2022 तक आयोजित 32 वें नेशनल चैंम्पियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
कयाकिंग केनोइंग प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी के. ए. सुनील द्वारा जानकारी दी गयी कि कमलेश देहारी जूनियर वर्ग में 500 मीटर केनो, मनबती 200 और 500 मीटर कयाकिंग व सहदेव 200 मीटर केनोइंग में सीनियर वर्ग के इवेंट में भाग ले रहे हैं। खिलाडियों के साथ प्रशिक्षक अशोक साहू भी भोपाल गये हैं।
इसके पूर्व बस्तर से कु. मनबती बघेल सहदेव बघेल ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में दिसम्बर 2021 में आयोजित सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लिया था। बस्तर में मुख्यमंत्री की घोषणा के पश्चात कयाकिंग केनोइंग का प्रशिक्षण 15 अगस्त 2021 से प्रारम्भ किया गया है।
रायपुर के पदक विजेता खिलाड़ी अशोक साहू द्वारा खिलाडियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस खेल में भाग लेने के इच्छुक ऐसे खिलाड़ी जो तैरना जानते हैं, वे दलपत सागर में सुबह शाम उपस्थित हो कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।
खिलाडियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कलेक्टर रजत बंसल, बस्तर के खेल अकादमी के अध्यक्ष अरविंद एक्का द्वारा खिलाडियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हंै।
Add Comment