देश -विदेशस्लाइडर

एयरपोर्ट से सीधे एम्स पहुंचे सीएम, पोती का हालचाल जानने डॉक्टरों से चर्चा, हालत सामान्य

रायपुर। बीमारी पोती को देखने सुबह सीएम रमन सिंह रवाना हो गए। उन्होंने वहां एम्स में पोती की तबीयत का हाल चाल जाना और डॉक्टरों से बात की। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सांसद अभिषेक की बेटी और रमन सिंह पोती की तबीयत सामान्य बताई जा रही है। उन्हें हल्की हरारत के बाद एम्स में दाखिल कराया गया था। रमन सिंह ने सुराज अभियान रद्द कर दिया है और सीधे दिल्ली अपनी पोती को देखने के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में भी रमन सिंह एयरपोर्ट से सीधे एम्स गए थे और सबसे पहले चिकित्सकों से पोती के संबंध में जानकारी ली थी। पोती की स्वास्थ्य ठीक है, इसलिए तय कार्यक्रम के तहत सीएम शाम तक छत्तीसगढ़ लौट आएंगे। सांसद अभिषेक अभी दिल्ली में है और वही बुधवार की रात उनकी बेटी की तबीयत कुछ खराब हुई थी। जिसे एम्स में दाखिल कराया गया था। जिसकी खबर तुरंत ही रमन सिंह को दी गई थी।

यहाँ भी देखे – CM रमन की पोती की तबियत बिगड़ी, लोक सुराज रद्द

Back to top button
close