रायपुर: कोण्डागांव जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर प्राप्त राशि में गड़बड़ी का मामला विधानसभा में आज जोरशोर से उठा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अनुपस्थिति में वन मंत्री मो. अकबर ने इस मामले में जांच की घोषणा की।
प्रनकशल में विधायक संतराम नेताम ने यह मामला उठाते हुए मंत्री से पूछा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कोंडागांव जिले को वर्ष 2019-20 से वर्ष 2021-22 तक 31 जनवरी 22 की स्थिति में किन-किन राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए कितनी राशि प्राप्त हुई। इनमें से कितनी राशि प्रशिक्षण, राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं भंडारण क्रय हेतु व्यय की गई।
इसके जवाब में मंत्री अकबर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रापत राशि 2563.70 लाख है, जिसके विरूद्ध 2601.77 लाख राशि व्यय है, इसमें जो अधिक व्यय किया गया है, वह गत वर्ष के स्वीकृत केरीफॉरवर्ड बजट से किया गया है।
इस मामले में संतराम नेताम ने बड़ी राशि की गड़बड़ी किये जाने का आरोप लगाते हुए इस मामले की जांच की मांग की। मंत्री अकबर ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें जांच की घोषणा की।
Add Comment