छत्तीसगढ़ के जांगजीर में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। तभी सामने से आ ही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।
हादसे में कांस्टेबल के सिर पर गंभीर चोट लगी और काफी खूल बह गया। इसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा बलौदा थाना क्षेत्र में हुआ।
जानकारी के मुताबिक, बलौदा के उप थाना पनतोरा चौकी में पदस्थ कांस्टेबल सहदेव निर्मलकर (30) गुरुवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी खत्म कर अपने घर बलौदा जाने के लिए बाइक से निकला था। अभी वह खिसोरा जंगल के पास मेन रोड पर पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गया। टक्कर के बाद सिपाही सहदेव उछलकर नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद भाग निकला बाइक सवार
बताया जा रहा है कि सिर पर लगी चोट और ज्यादा खून बहने से सहदेव की मौत हुई है। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से भाग निकला। यह भी कहा जा रहा है कि अगर सहदेव को हादसे के बाद समय पर अस्पताल लाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी, लेकिन पुलिस को सूचना मिलने में काफी देर हो गई। फिलहाल मर्ग दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Add Comment