छत्तीसगढ़स्लाइडर

भूपेश हमे भी करो गिरफ्तारज् के नारे के साथ भाजपा संगठन का प्रदेश भर में आंदोलन…

राजनांदगांव: आज प्रदेश भर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नेताओं ने बूथ स्तर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर की गई एफआईआर के विरोध में कहा भूपेश सरकार हमें भी गिरफ्तार करो यह हैशटैग सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहा है।

लिखा जा रहा है भूपेश हमे भीगिरफ्तार करो प्तचोरमचाए शोर भूपेश टूलकिट गैंग आओ हमें गिरफ्तार करो जब मीडिया के लोग राजनांदगांव की जिला भाजपा मंत्री आभा तिवारी से पूछे कि आखिर यह विरोध करने के पीछे आशय क्या है। तो उसने बताया की कांग्रेस की ओछी मानसिकता राष्ट्र विरोधी नीति केंद्र में सत्ता पाने के लालच ने कांग्रेस को इतना गिरा दी कि मोदी विरोध करते करते राष्ट्र विरोध करने लगे।टूल किट एक गुप्त दस्तावेज जो किसी अभियान आंदोलन को सकारात्मक रूप देना और वह भी ऐसे मीडिया पर चलाना जो सफल भी हो जाए आप सभी को मालूम है कि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जो जल्दी परिणाम देता है।

हाल के हाल ही के सभी आंदोलन में खासकर अभी मोदी जी की सरकार को बदनाम करने के लिए किए गए कथित किसान आंदोलन है किसान आंदोलन शाहिनबाग आंदोलन आदि में इसका प्रयोग किया गया है इसके तहत कांग्रेश और तमाम भाजपा विरोधी समूह गुप्त रणनीति बनाते हैं और मोदी जी को बदनाम करने के लिए देशद्रोही गतिविधियां तक करने में नहीं चूकते टूल किट सोशल मीडिया के संदर्भ में ज्यादा इस्तेमाल होता है सोशल मीडिया की रणनीति के अलावा धरना प्रदर्शन आदि में इस्तेमाल करते हैं।

टूल किट के बारे में राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी के संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच्चाई बताई अफसोस है कि कांग्रेसमें देश विरोधी संतों का पर्दाफाश हो जाने के बाद भी जहां कांग्रेश को शर्मिंदा होना चाहिए था उसे जनता से माफी मांगने चाहिए थी लेकिन उसने हमेशा की तरह देश को बदनाम किया कांग्रेसमें छत्तीसगढ़ में सत्ता का दुरुपयोग कर हमारे नेताओं के खिलाफ और लोकतांत्रिक हमले पर उतारू हो गई भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी हर भाजपा प्रवक्ता श्री संबित पात्रा के खिलाफ पहले ही शिकायत और फिर अनेकानेक मुद्दे पर मुकदमे कर दिए गए यह सीधे तौर पर कांग्रेस द्वारा अपने देशद्रोही आचरण को कायम रखने विपक्ष की आवाज को दबाने अभिव्यक्ति की आजादी समाप्त करने या लोकतंत्र की हत्या की साजिश है भाजपा इसे सहन नहीं करेगी चाहे जितने भी तमन कर ले हम देश हित की आवाज को बुलंद करते रहेंगे।

आभा तिवारी ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा की तरह देश हित के लिए कांग्रेस की देश विरोधी नीति का हम सभी विरोध करते रहेंगे। केंद्र में सत्ता पाने की लालच पर कांग्रेस मोदी जी का विरोध करते-करते देश विरोधी हो गई।कांग्रेस की तानाशाही गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर नहीं सहेंगे।भाजपा के कार्यकर्ता व नेताओ ने अभियान चलाया है।हम कांग्रेस की हर चुनौती का डटकर सामना करने को तैयार है

आभा तिवारी ने बताया कि टूल किट गुप्त दस्तावेज संबंधित खबर को हम सब ने ट्वीट कर फेसबुक में व्हाट्सएप में हैशटैग लगाकर पोस्ट किया और यदि यह करना अपराध है तो केवल डॉ रमन सिंह जी के खिलाफ ही नहीं बल्कि हम सब के खिलाफ मुकदमा करें। हम सब को भी गिरफ्तार करें।भाजपा के लाखों कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार हैं।हम इस सरकार को लोकतंत्र की हत्या नहीं करने देंगे ।हम लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रख रहे हैं ।और हम किसी भी प्रकार के गलत कार्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे। लोकतंत्र की हत्या बंद करो के नारे को बुलंद करते हुए हम आज भी कहेंगे और अभी भी कहेंगे कि भूपेश हमें गिरफ्तार करो।

Back to top button
close