रायपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुछ नाबालिगों ने अपने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को समता कॉलोनी गार्डन गैस गोदाम के पास की है। यहां कुम्हारपारा निवासी नवीन महादेवा 17 वर्ष अपने दोस्त उदय चक्रवर्ती के साथ खड़ा हुआ था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस हमले में नवीन महादेवा की मौत हो गई है, जबकि उदय की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इधर घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं, पुलिस घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर कार्रवाई कर रही है।
Add Comment