छत्तीसगढ़

पुलिस अधिकारियों का तबादला: सुंदरराज नक्सल ऑपरेशन के डीआईजी, रतनलाल डांगी दंतेवाड़ा के डीआईजी, देखें सूची

रायपुर। होम डिपार्टमेंट ने 7 पुलिस अधिकारियों को यहां से वहां किया है। स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया गया है। सूची के मुताबिक डीआईजी दंतेवाड़ा पी सुंदरराज को नक्सल ऑपरेशन पुलिस मुख्यालय का डीआईजी पदस्थ किया गया है। कांकेर डीआईजी रतनलाल डांगी को दंतेवाड़ा का डीआईजी बनाया गया है। डीआईजी टीआर पैकरा को एसटीएप, बघेरा दुर्ग से कांकेर डीआईजी बनाया गया है।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा को राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू के गिराजाशंकर जायसवाल को सूरजपुर जिले का एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं सूरजपुर एसपी दुखुराम आंचला को हटाकर उन्हें सेनानी 12 वीं वाहिनी छसबल रामानुजगंज भेजा गया है। सेनानी 12 वीं वाहिनी छसबल रामानुजगंज के गोवर्धन राम ठाकुर को सेनानी 4 थीं वाहिनी, छसबल माना रायपुर में पदस्य किया गया है।

यहाँ भी देखे –  खरोरा पहुंचा हाथियों का झुंड, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Back to top button
close