
रायपुर। डीकेएस के पूर्व अधीक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ 50 करोड़ का फर्जीवाड़ा पर जुर्म दर्ज होने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दामाद के भ्रष्टाचार का रमन सिंह और भाजपा जनता को जवाब दें।
गरीबों के इलाज के लिए बनाए गये सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने दामाद को सौंप दिये और दमाद मशीनों के रखरखाव से लेकर भर्ती तक में भ्रष्टाचार करता रहा। आज सिंह कह रहे है कि मै भी चौकीदार हूँ ? ये कौन सी चौकीदारी कर रहे थे? भ्रष्टाचार में लिप्त दमाद को बचाने ? छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को स्वस्थगत समस्याओं में बेहतरी चिकित्सा सुविधा मिले इस नाम से योजना बनाई गई थी।
करोड़ो रूपया सरकारी खजाने से निकाल गया और चोरी कर ली गई। रमन सिंह और भाजपा की ये चौकीदारी नही कुनबापस्ती है? चौकीदारी के नाम पर चोरी करने वालों के जनता खिलाफ है। आगे ठाकुर ने कहा कि मोदी रमन भाजपा ने चौकीदार की विशेषता ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को दागदार किया है।
अपने सरकार की भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी को छुपाने के लिए बहरूपिया की तरह खुद को चौकीदार बता कर ईमानदार बताने की कोशिश की है लेकिन देश और राज्य की जनता चौकीदार की चोरी और रमन सरकार के दौरान हुई हेरा फेरी को जान चुकी है।
रमन सिंह 15 वर्षो तक सही चौकीदारी करते तो उनका कुनबा कैसे फलता-फूलता? उन्होने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद अभिषेक सिंह, डॉ. पुनीत गुप्ता, डॉ. जीबी गुप्ता को भाजपा के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह के कुनबावाद का जीताजागता सबूत बताया है।
यह भी देखें :