रायपुर: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक स्व. माधव सदाशिवराव गोलवरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री डा. सिंह ने ट्वीट कर कहा कि गुरूजी स्व. गोलवलकर आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक थे। उनके विचार राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने जन-जन में समाज-बोध व राष्ट्र भक्ति का संचार करने अविराम यात्राएं की।
गुरुजी श्री माधव सदाशिवराव गोलवलकर जी @RSSorg के द्वितीय सरसंघचालक थे। उनके विचार राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने जन-जन में समाज-बोध व राष्ट्र-भक्ति का संचार करने अविराम यात्राएं की।
ऐसे पुण्यात्मा की जयंती पर अनंत कोटि प्रणाम करता हूँ। pic.twitter.com/qADIhUw6Vt
— Dr Raman Singh (@drramansingh) February 19, 2022
साय ने कहा कि राष्ट्रवादी सोच के पुरोधा, गुरूजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन जन-जन में राष्ट्रभक्ति का संचार करने हेतु समर्पित कर दिया है। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम् पूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी की जयंती पर कोटिश नमन।
राष्ट्रवादी सोच के पुरोधा, गुरुजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन जन-जन में राष्ट्रभक्ति का संचार करने हेतु समर्पित कर दिया। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। pic.twitter.com/MdsL38Yxdb
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 19, 2022
Add Comment