क्राइमछत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड के साथ घुमना इंजीनियरिंग के छात्र को पड़ा भारी…अज्ञात नकाबपोश ने मारी गोली…

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन और अलका एवेन्यू के बीच सूनसान इलाके में बीती रात एक इंजीनियरिंग छात्र को अज्ञात नकाबपोश ने गोली मार दी हैं। युवक को गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना उस वक्त घटी जब सरकंडा के अशोकनगर का रहने वाला 21 वर्षीय युवक अपनी महिला मित्र के साथ घूमने निकला हुआ था। दोनों उसलापुर की तरफ गए थे। लौटते समय रात को उसलापुर रेलवे स्टेशन और अलका एवेन्यू के पास एक सुनसान रास्ते पर दोनों रुक गए।



इसी दौरान वहां पहुंचे एक नकाबपोश ने उन्हें अपने साथ चलने का दबाव बनाया। लेकिन युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक से भागने की कोशिश की। तभी नकाबपोश ने उस पर गोलीदाग दिया।


WP-GROUP

गोली युवक के सीने के पास लगी है। लेकिन इसके बाद भी घायल युवक खुद बाइक चलाकर हॉस्पिटल पहुंचा। पुलिस घायल युवक की गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही है। फिहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर हैं।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ के CM का फेक आईडी से दुष्प्रचार…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने Tweet कर दी समझाइश…कहा सकारात्मक आलोचना करें मैं आपका स्वागत करूंगा…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471