छत्तीसगढ़स्लाइडर

पुरवा हवा चलने से बढ़ेगा तापमान… कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार…

बंगाल की खाड़ी से आ रही गर्म हवा के प्रभाव से अब प्रदेश में ठंड कम होने लगी है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। साथ ही आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। आने वाले कुछ दिन भी मौसम का रुख इस प्रकार ही रहेगा।

हवा की दिशा बदलने और गर्म हवा आने के कारण रायपुर सहित प्रदेश भर में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से ठंड हो गई और दोपहर की गर्मी भी बढ़ने लगी है। इसकी वजह से पंखे चलने शुरू होने लगे हैं। प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट रही, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई.

रायपुर का न्यूनतम तापमान बढ़ा
रायपुर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 05.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर के विभिन्ना क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम का रुख इस प्रकार ही रहेगा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471