देश -विदेशस्लाइडर

HIV पॉजिटिव सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म…

महाराष्ट्र में एक एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति को नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

पिता ने सौतेली बेटी के सात उस वक्त दुष्कर्म किया जब मां घर पर मौजूद नहीं थी. घटना मुंबई की है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उसने 45 साल के आरोपी को अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी में गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी दोनों एचआईवी पॉजिटिव हैं. पुलिस के अनुसार लड़की मां पिछले हफ्ते घर से बाहर गई थीं. तब उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और पीड़िता को मुंह नहीं खोलने की धमकी भी दी थी.

Back to top button
close