छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: लड़की का रेप कर बनाया अश्लील वीडियो… वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बनाया शादी का दबाव… लड़की के मन करने पर उठाया ये कदम…

महासमुंद: युवक ने पहले नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया फिर घुमाने के बहाने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के दौरान युवक ने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया और लड़की को शादी करने के लिए ब्लैकमेल करने लगा।

युवक ने धमकी दी कि अगर शादी नहीं की तो वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दूंगा। मामला महासमुंद के सिटी कोतवाली थाना क्षत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक 17 साल की लड़की का बागबहरा के रहने वाले मो.आलम 20 से पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों कॉलेज में साथ में BA प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे थे। जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई।

दोनों के बीच मुलाकात भी होती थी। इस बीच करीब एक महीने पहले मो. आलम लड़की को अपने साथ घुमाने के लिए महासमुंद लाया था। यहां वो उसे एक लॉज में भी ले गया था। बताया गया कि लॉज में ले जाने के बाद उसने लड़की से रेप किया और उसी दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद दोनों वापस घर आ गए थे।

पता चला है कि घटना के बाद युवक ने लड़की को ये कहते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि मुझे शादी कर लो, नहीं तो मैं ये वीडियो वायरल कर दूंगा। लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। फिर भी मो. आलम उसे जबरदस्ती परेशान करता रहा। बार-बार उस पर दबाव बनाता रहा की शादी कर ले।

इसके बावजूद लड़की नहीं मानी। इस बीच लड़के ने इंस्टाग्राम पर उसका अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। परिजनों को इस बात की जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने लड़के से इस बात की जानकारी ली और इस मामले में केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button
close