छत्तीसगढ़सियासत

छत्तीसगढ़ विधानसभा : धान खरीदी, किसानों पर लाठी चार्ज के विरोध में काले कपड़ों में पहुंचे भाजपा सदस्य…

रायपुर। धान खरीदी, किसानों पर लाठी चार्ज जैसे मुद्दों के विरोध में आज भाजपा सदस्य काला कपड़ा पहनकर विधानसभा पहुंचे। इधर सदन में आज राज्य सरकार धान खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण तथ्य रख सकता है।

राज्य में धान खरीदी को लेकर पिछले सप्ताह हुए हो-हंगामा, लाठीचार्ज, बारदाने की कमी और किसानों के आक्रोश को ध्यान में रखते हुए आज विपक्षी दल भाजपा के सदस्यों ने काला कपड़ा पहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।



विधानसभा पहुंचे भाजपा सदस्यों के काले कपड़ो ने ही यह साफ कर दिया था कि वे राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। ज्ञात हो कि भाजपा की यह नई रणनीति है, जिसके चलते वे सरकार को घेरने के लिए इस तरह से विरोध कर रहे हैं।

सदन में आज नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक अजय चंद्राकर, पुन्नूलाल मोहले सहित अन्य विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे हैं।
WP-GROUP

इधर राज्य सरकार पहले भी स्पष्ट कर चुकी है कि टोकन ले चुके किसानों से उनका धान खरीदा जाएगा। अब देखने वाली बात यह है कि आज सदन में सत्ता पक्ष विपक्ष के हमलों का किस तरह से जवाब देती है।

यह भी देखें : 

रायपुर: लक्ष्मी मेडिकल ग्रुप में IT का छापा…नकली औषधि के संदेश में सर्वे…30 अधिकारियों की टीम कर रही है दस्तावेजों की जांच…

Back to top button
close