फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। महिला ने आरोपित के कहने पर पति से तलाक ले लिया।
इसके बाद आरोपित से शादी का दबाव बनाया, तो वह मुकर गया। किसी को शिकायत करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, गांधीनगर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी 27 वर्षीय महिला की वर्ष 2019 में फेसबुक के माध्यम से पानीपत के नूरवाला निवासी सुनील कुमार के साथ फ्रेंडशिप हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान आरोपित ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
जिस पर महिला ने कह दिया कि वह पहले से ही शादीशुदा है। इसके बावजूद आरोपित उस पर पति को छोड़ने का दबाव बनाने लगा। अक्सर उससे मिलने के लिए आने लगा।
कई बार महिला के साथ आरोपित ने संबंध बनाए। इस दौरान धोखे से उसकी अश्लील वीडियो व फोटाग्राफ भी लिए। बाद में जब महिला ने उससे मिलने से मना कर दिया, तो आरोपित उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस मामले को लेकर महिला ने 24 फरवरी 2021 को एसपी को शिकायत दी। जब पुलिस ने आरोपित को पूछताछ के लिए बुलाया।
उसके परिवार के लोग भी आए हुए थे। यहां पर आरोपित ने अपनी गलती मानी और बयान दिया कि महिला का जब अपने पति से तलाक हो जाएगा, तो वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद आरोपित उसके घर आने जाने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने महिला के साथ संबंध बनाए। कई बार अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। इस तरह से काफी समय बीत गया।
इस बीच पांच जनवरी 2022 को महिला का पति के साथ तलाक हो गया। जिस पर महिला ने आरोपित सुनील कुमार पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने साफ इंकार कर दिया। शिकायत देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
Add Comment