बड़ी खबर: राहुल गांधी के काफिले में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने काला झंडा लहराकर किया विरोध… जिला अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राहुल गांधी के दौरे का भारतीय जनता पार्टी ने तगड़ा विरोध किया है। पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले में काले झंडे लहराकर विरोध किया। आज सुबह से ही पुलिस भाजपाई कार्यकर्ताओं के घरों के सामने डेरा डाले हुए थी।
सुबह से ही लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की खबरें भी मिली है।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, अमित मैशैरी समेत कई नेताओं को पुलिस ने तड़के सुबह ही उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुन्द्राणी, रमेश ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से प्रदर्शन करने के लिए निकले तो उन्हें कुछ दूरी पर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बावजूद इसके राहुल गांधी को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। कटोरा तालाब चौक से रिंग रोड पहुंचने पर अशोका मिलेनियम के सामने भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाए, हालांकि इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई और उनकी गिरफ्तारियां भी पुलिस अफसरों ने की है।
“भूपेश बघेल डरता है, पुलिस को आगे करता है”
लोकतंत्र की दुहाई देने वाले @RahulGandhi जी, देखिये आपके संविदा मुख्यमंत्री युवाओं की आवाज को बलपूर्वक कैसे दमन कर रहे हैं।
बस दो वर्ष और, ये युवा ही आपकी निकम्मी सरकार को तिलांजलि देंगे @bhupeshbaghel …#राहुलगांधी_जवाब_दो pic.twitter.com/kmlH65PAsH
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 3, 2022
राहुल गांधी से बेरोजगारी भत्ता और शराबबंदी की मांग को लेकर निकले भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा पिटवाना आपकी “विनाशकाले विपरीत बुद्धि” को प्रदर्शित कर रहा है नीरो @bhupeshbaghel,
इन सबका हिसाब होगा।@RahulGandhi, जी अब लोकतंत्र की दुहाई मत दीजिएगा।#राहुलगांधी_जवाब_दो pic.twitter.com/0xjngjrKbo
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 3, 2022