रायपुर। अपने तीन दिवसीय लोक सुराज दौरे से लौटकर राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने हैलीपेड पर लोक सुराज अभियान और भाजपा पर कांग्रेस की लगातार बयानबाजी को लेकर कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रेस कांफ्रेंस और वाट्सअप से राजनीति नहीं चलती। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा यही करती रही है कि मैं क्या कर रहा हूं।
मुख्यमंत्री ने 2013 में कांग्रेस से अलग हुए नेता के सहयोग से चुनाव जीतने के मीडिया के सवाल पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि वो तो रात में डरते हैं, दिन में डरते हैं, कभी इसकी बात करते हैं, कभी उसकी बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- पार्टी को मजबूत करो भाई, दुनिया से क्यों डरते हो, खुद मजबूत रहोगे तो किसी से डरने की जरूरत नहीं। डॉ. रमन सिंह ने आगे कहा कि वे अभी से तैयारी कर रह रहे हैं कि आने वाले समय में मिलने वाली हार के बाद क्या बताना है।
यहाँ भी देखे – EXCLUSIVE: जांजगीर के अकलतरा में लगी मुख्यमंत्री की चौपाल, सुनी लोगों की समस्याएं
Add Comment