Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगसियासतस्लाइडर

BIG BREAKING : नक्सलियों ने एक बार फिर से मचाया उत्पात… सडक़ निर्माण के कार्य में लगे 12 वाहनों को किया आग के हवाले…

कांकेर : महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने एक बार फि र से उत्पात मचाया है। गढ़चिरौली में नक्सलियों ने 12 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली भाग निकले हैं। ये सभी गाडिय़ां सडक़ निर्माण कार्य में लगी थी।

शुक्रवार को नक्सलियों ने बस्तर के बीजापुर जिले में भी 3 वाहनों को जला दिया था। कांकेर सीमा पर इरपानार से पेंडूंगा मार्ग पर सडक़ निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं पेंडूंगा गढ़चिरौली में शुक्रवार को भी यहां मजदूर दोपहर काम कर रहे थे।

इसी बीच बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे और उन्होंने मजदूरों को वहां से हटने के लिए कह दिया। इसके बाद 9 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी और ग्रेडर वाहन को जला दिया। गाडिय़ों में आग लगाने के बाद नक्सली वहां से जंगल का सहारा लेकर भाग निकले

Back to top button