
रायपुर। रमन सिंह सरकार का सारा विकास कागजों पर ही है। आंकड़ों में जो खेत सिंचित हैं उन्हें दरअसल पानी नहीं मिल रहा है। जो करोड़ों खर्च हुए हैं, जाहिर है कि वह पूरी रकम कमीशनखोरी में चली गई है। एक समाचार-पत्र में छपी खबर के बाद पीसीसी चीफ ने ट्वीटर पर रमन सिंह का घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा है कि इसी कमीशन खोरी के चक्कर में छत्तीसगढ़ में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हुए।
दूसरे ट्वीट में भूपेश बघेल ने लिखा है कि कागजों में हो रहा विकास जमीनी स्तर पर ऐसा ही दिखेगा। याद रखिएगा रमन सिंह जी, किसान कागजों पर नहीं हैं। वे हाड़मांस के जीते जागते लोग हैं और वो सब वोट देते हैं। इस बार जब वो वोट डालेंगे तो आपके कागज धरे रह जाएंगे। कम से कम किसानों को तो छोड़ देते रमन सिंह जी। उनको भी ठग लिया।