Breaking Newsछत्तीसगढ़

पुलिस-भाजपा आमने-सामने: कार्यकर्ता पर FIR से बिफरे भाजपाई, रैली निकालकर किया एसपी कार्यालय का घेराव…

भाजपाइयों ने रैली निकालकर किया एसपी कार्यालय का घेराव, आगे नहीं बढ़ने दिया तो बीच सड़क पर ही प्रदर्शन करते हुए बैठे। कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। भाजपाई पार्टी कार्यकर्ता पर एफआईआर दर्ज होने से भड़के हुए हैं।

कवर्धा में बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ता पर एफआईआर दर्ज होने से नाराज भाजपाइयों ने रैली निकालकर एसपी कार्यालय जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने पहले ही रोक लिया। वह सड़क पर ही प्रदर्शन करने लगे। बड़ी संख्या में भाजपाई एसपी ऑफिस का घेराव के लिए जा रहे थे लेकिन पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों को आगे कर दिया था, जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ सके। इसके चलते बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान जिला पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने पुलिस पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। जिस कार्यकर्ता पर एफआईआर हुआ है वह वापस लेने की मांग की जा रही है। मांग पूरी न होने पर एक सप्ताह बाद उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। भाजपाईयों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ता सौरभ सिंह पर पहले से ही कई बार झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन इस बार जबरदस्ती मामला बनाया गया है। पुलिस ने राजनीतिक दबाव में दुर्भावनापूर्ण तरीके से कार्रवाई की है।

प्रधान आरक्षक ने गाली गलौच किया: पीयूष
भाजुयमो जिलाध्यक्ष पीयूष ठाकुर ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से पुतला दहना कर रहे थे। पुलिस ने पुतला छिनने की कोशिश किए, जिसे सौरभ सिंह ने रोकने की कोशिश की। जिस पर पुलिस के प्रधान आरक्षक ने जबरदस्ती उसके साथ गाली गलौच की। उसके बाद उल्टा भाजयुमो कार्यकर्ता पर ही एफआईआर कराया गया है। हमारे कई एससी एसटी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने गाली-गलौच किया है।

कार्रवाई सही, वीडियो फूजेट मौजूद
अतिरिक्त अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे ने मामले में पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की व गाली गलौच किया था,जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। इसका वीडियो फूटेज भी मौजूद है। एविडेंस के आधार पर कार्रवाई की गई है।

Back to top button