
दंतेवाड़ा। बस्तर में पुलिस ने आज बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस की रेकी करने आए दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों नक्सली गीदम साप्ताहिक बाजार पहुंचे थे। मुखबिरों ने उन्हें पहचान लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। डीआरजी के जवानों और गीदम पुलिस ने घेरा बंदीकर तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार नक्सलियों पर यात्री बस में आगजनी, लूटपाट जैसे कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्त में आए नक्सलियों का नाम बकसू वेको और हेमला माटा है। दोनों के पास माओवादियों से बैनर पोस्टर भी जब्त किए गए। एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है।
इसी प्रकार बीजापुर में 8 लाख के इनामी माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है। एसपी दिव्यांग पटेल और सीआरपीएफ डीआईजी कोमल सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादी सोनू उर्फ डॉ. प्रशांत मोडियम ओडिशा के केकेबीएन एरिया में डीवीसी पद में था। माओवादी विचारधारा और जीवनशैली से त्रस्त होकर आत्मसमर्पण किया है। नक्सल संगठन में रहते हुए कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है।
यह भी देखें :
VIDEO: राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द दिल्ली रवाना…विमानतल पर दी गई भावभीनी विदाई…