
कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने के लिए मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्मृति नगर चौकी में चौकी प्रभारी को शिकायत कर अवगत कराया व कहा मोबाइल पर एक फोटो आई है जो कि जोहन सिन्हा की थी जोहन सिन्हा कांग्रेस का पूर्व पार्षद रह चुका है।
फोटो में दिखाई दे रहा है वह भारतीय तिरंगे को केक का रूप देकर उसे काटा है । वही भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आगे शिकायत पत्र में लिखा इस तरह से देश के तिरंगे व प्रतीक चिंन्ह का अपमान है।
कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे लोग देश में रहकर देश के प्रतीकों का अपमान करते हैं ऐसे गलत कार्य करने वाले लोगों पर तुरंत संज्ञान लेकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। एसपी से मांग राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलने की मांग की।
वही इस पूरे मामले में भाजपा युवा मोर्चा ने कहा की अगर कांग्रेस नेता के ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही नही होती तो युवा मोर्चा उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगी।
अमन राजपूत, कन्वर्पाल सिंग, शेखर शाह, जय पटेल, प्रांशु खुटेल, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.