छत्तीसगढ़स्लाइडर

मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री चार हेलीकॉप्टरों पर सवार होकर दूरस्थ क्षेत्रों के दौरे पर… छत्तीसगढ़ में आज से सरकार का धुआंधार दौरा शुरू…

रायपुर : मिशन 2023 की उड़ान के लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर मुख्यमंत्री एवं उनके कैबिनेट मंत्री राज्य शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं आमजनता को मिलने वाले लाभों का मूल्यांकन करने के लिए प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर सीधे आम जनता से रूबरू होकर रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के लिए फीडबैक ले रहे हैं।

दौरे के दौरान जिम्मेदार अफसरों द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर जहां निलंबन की कार्यवाही शुरू हो गई हैं। वहीं अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने मिशन 2023 की उड़ान कार्यक्रम के पहले ही अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनहित के कार्यों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री रामनुजगंज जिले के दौरे पर साढ़े तीन वर्ष में शासन द्वारा घोषित कार्यों की समीक्षा करेंगे। वहीं आम जनता को होने वाली तकलीफों से रूबरू होंगे।

छत्तीसगढ़ में आज से सरकार का धुआंधार दौरा शुरू हो गया है। इसके लिए हेलीकॉप्टरों की संख्या 2 और बढ़ा दी गई है। अब चार हेलीकॉप्टर चलेंगे। यानी 4 हेलीकॉप्टरों से सरकार पहुँचेगी दूरस्थ इलाकों में।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रामानुजगंज विधानसभा का दौरा करेंगे। आज से मंत्री रविंद्र चौबे, टीएस सिंहदेव और कवासी लखमा भी जाएँगे हेलीकॉप्टर से दौरे पर। चौबे मुख्यमंत्री के साथ बलरामपुर में जाएंगे, जबकि लखमा बस्तर में रहेंगे। पंचायत मंत्री सिंहदेव भी बस्तर दौरे पर हैं।

Back to top button
close