Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बोले रमन…देश की जनता ने वंशवाद को नकार दिया है…छग में भी कांग्रेस के भय और आतंक को करारा जवाब…

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं व देश की जनता को बधाई एवं उनका आभार जताते हुए कहा कि देश की जनता ने जहां एक बार फिर वंशवाद को नकारा है, वहीं छत्तीसगढ़ की जनता ने कांगे्रस के भय और आतंक को नकारा है।

श्री सिंह ने कहा कि देश एक नए युग में प्रवेश कर रहा क्योंकि नया इतिहास रच गया। ये दूसरा अवसर है जब देश के राजनीतिक दल को विजयी प्राप्त हुई। उन्होंने छग की जनता का अभिनंदन किया। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 17 वें लोकसभा गठन का देश में 352 सीट के साथ एनडीए जीतकर आई है।



इस ऐतिहासिक जीत पर उन्होंने कहा कि ये पहली बार नहीं जब भाजपा ने अच्छा परफॉर्मेंस किया है। यह 7वीं बार है। भाजपा 1996 में जीतती रही है जीत का परचम लहराया है। इस चुनाव में भाजपा को समर्थन मिला। जनता ने मोदी के वादों पर विश्वास कर मतदान किया।

डॉ. रमन सिंह ने कहा क छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने चुनाव के नतीजे के एक दिन पहले दावा किया था कि जिसकी विधानसभा उसकी लोकसभा। लेकिन कांग्रेस के 5 महीने के कार्यकाल और आर्थिक अराजकता, बदलापुर की सरकार को छग की जनता ने नकारा है।

उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर के नेता बनने का ख्वाब देख रहे थे, लेकिन अमेठी में राहुल गांधी को नहीं बचा पाए, भोपाल में दिग्विजय सिंह को नहीं बचा पाए, जहां गए वहां पराजय हुईं।
WP-GROUP

डॉ. सिंह ने कहा कि दुर्ग लोकसभा में कांग्रेस की करारी हार हुई। इस तरह छग की जनता ने कांग्रेस के भय और आतंक को नकारा है। डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को आईना भेजने वाले मुख्यमंत्री को खुद उसी आईने को देखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में छग में भाजपा को मिली हार के बावजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुटता व ताकत के साथ काम किया जिसमें भाजपा को 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिले।

ये वोट मोदी सरकार के 5 साल के विकास की वजह से मिला। यहां की ढाई करोड़ की जनता के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने आवास योजना, गैस सिलेण्डर, शौचालय, आयुष्मान योजना सहित कई सराहनीय काम किया है, जिसके चलते यहां की जनता ने मोदी पर पुन: विश्वास दिखाया है।

यह भी देखें : 

मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे इस शख्स के बैंक लॉकरों की पड़ताल शुरू..

Back to top button
close