मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने एक विवादित बयान देकर मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के राजकीय सम्मान पर सवाल खड़े किए हैं। रविवार को मुंबई में पार्टी की रैली के दौरान राज ठाकरे ने कहा कि, श्रीदेवी की मौत शराब पीने के कारण हुई थी। इसके बाद उन्हें तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान दिया गया, जो कि गलत है। यह काफी दुखद है कि श्रीदेवी की मौत शराब पीकर बाथ टब में गिरने से हुई। उन्होंने आगे कहा कि जब श्रीदेवी जैसी पर्सनालिटी की मौत होती है
आप उन्हें तिरंगे में लपेटते हैं और कहते हैं कि यह सम्मान इसलिए दिया गया क्योंकि वह पद्मश्री से सम्मानित थीं। यह महाराष्ट्र सरकार की गलती है। दरअसल उस समय नीरव मोदी का मुद्दा चल रहा था जिसे छिपाने के लिए श्रीदेवी की चर्चा की जाने लगी। जिससे नीरव मोदी से ध्यान भटक जाए। राज ठाकरे ने श्रीदेवी की मौत के कवरेज के लिए मीडिया पर भी दोष मढ़ा। आपको बता दें कि, श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई में हुई थी।
श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में गई थीं। शादी खत्म होने के बाद उनका परिवार वापस मुंबई लौट आया लेकिन वह कुछ दिन और दुबई में रहना चाहती थीं। इसके बाद दुबई के एक होटल में श्रीदेवी बाथरूम में बेहोश पाई गईं। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
यहाँ भी देखे – श्रीदेवी के बाद बॉलीवुड की इस आंटी ने भी कहा दुनिया को अलविदा…
Add Comment