आज शबरी कन्या आश्रम पंचवटी परिसर दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह सभागार में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण के कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख श्री प्रकाश त्रयम्बकराव काले को गोलोकवासी होने पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया था। श्री प्रकाश जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक थे। उनका विद्यार्थी उम्र में ही संघ से संपर्क रहा और अनेको दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपना जीवन समाज कार्य के लिए समर्पित कर दिया। श्री प्रकाश जी का जन्म 06 फरवरी 1961 को नागपुर में हुआ था।
शिक्षा दीक्षा भी नागपुर में ही सम्पन्न हुई और प्रचारक जीवन भी नागपुर से प्रारंभ हुआ सन् 1999 में कल्याण आश्रम के सम्पर्क में आने के बाद उन्हें विदर्भ प्रान्त के संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया पश्चात पश्चिम क्षेत्र के सह संगठन मंत्री और उसके बाद मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री रहे इसके पश्चात उन्हें अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख का दायित्व देकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री बीरबल सिंह जी क्षेत्र सह संगठन मंत्री ने अपनी श्रदांजली अर्पित करते हुए बताया कि प्रकाश जी दृढ़ निश्चयी एवं कर्मत कार्यकर्ता थे उन्होंने जिन दायित्वों का निर्वहन किया उसे शिखर तक पहुंचाया। अद्वाजली सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनजाति क्षेत्र एवं संघ परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इसी क्रम में प्रांत संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना जी ने कहा कि प्रत्येक विषय पर गहन चिंतन करते हुए सबकी राय लेकर सबको काम में लगा लेने में वे सिद्धहस्त थे। कार्यकर्ता अधिकारी राजनेता एवं जनजाति समाज में समरस होकर रहते थे उन्हें सबका सहयोग प्यार दुलार मिला।
श्रद्धांजलि सभा को श्री पी. सूर्यनारायण शूरी जी राष्ट्रीय संगठन मंत्री जनजाति सुरक्षा मंच श्री केदार कश्यप जी पूर्व मंत्री भाजपा श्री विष्णु देव साय जी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री उमेश कच्छप जी अध्यक्ष वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन वनवासी विकास समिति के प्रादेशिक सचिव डॉ. अनुराग जैन ने किया। श्रद्धाजलि सभा की समस्त व्यवस्था में श्री तुलसी तिवारी प्रांत संगठन मंत्री कृष्णकुमार वैष्णव प्रांत हितरक्षा प्रमुख राजेश बघेल कार्यालय प्रमुख श्री विश्राम धुर्वे श्री वरदान कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता लगे रहे। नगर के प्रबुद्धजनों के साथ संघ परिवार के अनेक संगठन किसान संघ विद्या भारती क्रीडा भारती संस्कार भारती सहकार भारती विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्र सेविका समिति एवं अनेक सामाजिक संगठन (गोड हल्वा भतरा उरांव मुरिया बैगा) के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
Add Comment