
नए साल, यानी 2022 के आगमन का काउंटडाउन शुरु हो गया है, हर किसी को नए साल का इंतजार बहुत ही बेसर्बी से है। लोगों ने नए साल की स्वागत की तैयारी काफी दिन पहले से शुरू हो कर दी है।
आने वाले नए साल से लोगों की काफी उम्मीदें होती हैं। हर किसी की यहीं तमना होती है कि नए साल में धन – धान्य की कोई भी कमी महसूस न हो, सबकुछ सुचारु रूप से चलता रहे। नया साल उम्मीदों पर खड़ा उतरे इसके लिए आप नए साल के आरंभ से पूर्व अपने घरों में कुछ चीजें ला सकते हैं, जिससे आपके घर में सुख समृद्धि के साथ धन वर्षा भी हो सके। तो आईये आज हम आपको बताते हैं कि वास्तु के मुताबिक नए साल में किन शुभ चीजों को लाने से घर में खुशहाली आएगी।
स्वस्तिक का चिह्न
शास्त्रों के मुताबिक, स्वास्तिक का चिह्न घर में लगाना बेहद शुभ होता है। पुराणों में स्वास्तिक को मां लक्ष्मी और गणपति का प्रतीक माना गया है। स्वास्तिक शब्द संस्कृत के सु और अस्ति को मिलकर बनाया गया है, जिसका अर्थ होता है शुभ। ऐसी मान्यता है कि स्वस्तिक का चिह्न लक्ष्मी को आकर्षित करता है और हमारे घरों में माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। हिन्दू धर्म में ज्यादातर फेस्टिवल में पूजा – पाठ के समय में स्वस्तिक बनाया जाता है।
चांदी का हाथी
वास्तु में चांदी के हाथी को शुभ माना गया है। इसका सकारात्मक प्रभाव होता है। इसके अलावा यदि आपके घर पर राहु-केतु का बुरा प्रभाव है तो वह भी खत्म हो जायेगा। चांदी का हाथी रखने से व्यापार और नौकरी में भी तरक्की होती है। इसे घर में रखने से सुख-शांति बनी रहती है।
तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि मां तुलसी मां लक्ष्मी का ही रूप है। मान्यता है कि अगर नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा की जाए, तो मृत्यु के बाद सद्गति प्राप्त होती है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से कभी भी अशांति नहीं होती है और घर धन धान्य से भरा रहता है। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो आप नए साल नए साल के आगमन से पहले जरूर अपने घर में लें आये। सुबह नहाने के साथ ही नियमित रूप से तुलसी में जल देने के साथ इसकी आरती भी करें।
माता लक्ष्मी के चरण
अपने घर में सुख-समृद्धि को बनाये रखने के लिए लक्ष्मी जी के चरणों को घर के मुख्य द्वार पर लगाए। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की चरण पादुका होती है, वहां सारा दु:ख-दारिद्रय दूर हो जाता है। इन चरणों को घर में स्थापित करने से खुशहाली का आगमन होता है। ऐसे में आप नए साल की शुरुआत से पहले ये चरण अपने घर पर जरूर लगा लें।
मोर पंख
हिन्दू धर्म में मोर पंख का बहुत महत्व है। मोर पंख न सिर्फ भगवान श्री कष्ण को प्रिय है, बल्कि माता लक्ष्मी, इंद्रदेव सहित कई भगवन को प्रिय है। इसलिए हिन्दू धर्म में मोर के पंख को बेहद ही शुभ माना गया है। आपने देखा होगा कुछ लोग मोर पंख को घर सजाने में इस्तेमाल करते हैं। तो वहीं कुछ लोग अपनी पुस्तक में रखना पसंद करते हैं। यदि आप अपने घरों में खुशहाली को बरकरार रखना चाहते हैं तो घर में मोर पंख लाकर जरूर रखें। घर में सुख-समृद्धि को बनाये रखने के लिए आप एक मोरपंख हमेशा पूजा स्थान पर रखें और दूसरा घर की तिजोरी में रखें। अगर तिजोरी नहीं है तो आप उस स्थान पर रखें जहां आपका धन रखा जाता है। नए साल से पहले घर में मोर पंख लाना आपको खुशियों से भर देगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, THE KHABRILAL इसकी पुष्टि नहीं करता है।)