VIDEO: अनिल जैन के बयान पर कांग्रेस का पलटवार…पत्रकारों के साथ व्यवहार और आचरण की निंदा…त्रिवेदी बोले…भाजपा घमंड और बौखलाहट में हैं…

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन के पत्रकारों के साथ व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है। मीडिया ही राजनीतिक दलों की बातों गतिविधियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाता है। अनिल जैन का व्यवहार भाजपा के घमंड और बौखलाहट का जीता जागता सबूूत है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुुनावों के बाद लोकसभा चुनाव में भी भाजपा नेताओं की अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। इसी बैखलाहट में भाजपा के नेता प्रेस के साथ गलत व्यवहार करने पर उतर आए हैं। भाजपा नेताओं के स्तर में आई इस गिरावट का प्रमुख कारण भाजपा का अंर्तकलह और अंदरूनी लड़ाई है।
श्री त्रिवेदी ने कहा कि राजधानी की प्रेस जगत की बहुंत गौरवशाली परंपरा रही है। भाजपा के प्रभारी अनिल जैन ने इस गौरवशाली परंपरा को नुकसान पहुंचाया है। भाजपा आगमी चुुनाव में हारने जा रही है। उसका सबसे बड़ा कारण अर्थव्यवस्था की बदइंतजामी है। विकास के नाम पर मोदी को वोट देने वाले आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
न विकास हुआ न किसान की आमदनी बढ़ी न रोजगार मिला, उल्टे नोटबंदी, जीएसटी और जुमले पर जुमले भाजपा का परंपरागत समर्थक के साथ माने जाने वाला व्यपारी उद्यमी कर्मचारी मध्यवर्ग कोई भी तो भाजपा के साथ नहीं है। इसका खामियाजा मोदी सरकार को चुनाव में भुगतना ही पड़ेगा। मोदी को हराने के लिए उनके काम ही काफी है।