छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: खाद्य निरीक्षक गिरफ्तार… की थी बापू पर आपत्तिजनक टिप्पणी…

रायपुर में पदस्थ सहायक खाद्य अधिकारी को निलंबन के बाद अब रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि संजय दुबे को महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर निलंबित कर दिया गया था। वहीँ गंज थाने में संजय दुबे के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले रायपुर में दो दिवसीय `धर्म संसद` कार्यक्रम में महात्मा गांधी पर हिंदू धार्मिक नेता कालीचरण महाराज ने कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। रायपुर में केस दर्ज होने के बाद रायपुर पुलिस ने कालीचरण को मध्यप्रदेश के खजुराहों से गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button
close