क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: SEX रैकेट का भांडाफोड़… 8 महिलाओं में से 2 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव…

महासमुंद। जिले के तुमगांव से लगी ग्राम पंचायत मालीडीह में सोमवार को देह व्यापार में गिरफ्तार आठ महिलाओं में से दो कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। दोनों को महासमुंद कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं छह अन्य महिलाओं को न्यायालय में पेश करने के बाद वहां से जेल भेज दिया गया है।



तुमगांव टीआइ शरद ताम्रकार ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं तुमगांव के अलावा कोलकाता, रायपुर और भाटापारा निवासी हैं। सूचना के आधार पर मालीडीह में दबिश देकर इन्हें गिरफ्तार किया गया। कोरोना संक्रमित पाई गईं दोनों महिलाओं का वारंट फिलहाल निरस्त कर उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वहीं छह अन्य महिलाओं को बंदिनी गृह रायपुर भेज दिया गया है। इन सभी पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। इसके जनवरी माह में भी मालीडीह में देह व्यापार करते पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस इनके संपर्क में आए लोगों की पतासाजी कर रही है।

बता दें कि पहले तुमगांव देह व्यापार का अड्डा था, जो पीटा एक्ट के दायरे में आता था। इसे तोड़ निकालते हुए इस धंधे से जुड़े लोगों ने अब मालीडीह को अड्डा बना लिया है। चूंकि मालीडीह सीमा क्षेत्र में पीटा एक्ट की कार्रवाई का प्रावधान नहीं है, इसलिए पुलिस इन पर 151 की कार्रवाई करती है। इससे ये बच निकलते हैं।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471